पेपरलेस होगा िवभाग का काम, दिया जायेगा लैपटॉप

बिहारशरीफ : संचार क्रांति का असर जिले के सरकारी कार्यालयों में जल्द ही दिखाई देने लगेगा. सभी सरकारी कार्यालयों को पेपरलैस बनाने की योजना है. संभावना है कि जनवरी 2016 से सभी कार्यालयों को पेपर मुुक्त कर दिया जायेगा. संचार क्रांति के तहत सभी कार्य हाइटेक तरीेके से किये की जाने की सोच है. इसके […]
बिहारशरीफ : संचार क्रांति का असर जिले के सरकारी कार्यालयों में जल्द ही दिखाई देने लगेगा. सभी सरकारी कार्यालयों को पेपरलैस बनाने की योजना है. संभावना है कि जनवरी 2016 से सभी कार्यालयों को पेपर मुुक्त कर दिया जायेगा. संचार क्रांति के तहत सभी कार्य हाइटेक तरीेके से किये की जाने की सोच है.
इसके लिए जिला स्तर पर आईटी के कर्मियों से फीडबैक ली जा रही है. कागज-पेपर के स्थान पर सभी काम कंप्यूटर के जरिये किया जायेगा. इसके लिए सभी सरकारी कार्यालय व शाखा को कंप्यूटर व लैपटॉप दिये जायेंगे. सरकार की सोच है कि फाइल के निष्पादन में लगनेवाले समय को कम करने के लिए ऐसा किया जाना जरूरी है. पेपर पर काम होने से कार्य निष्पदान में कई दिन लग जाते है. साथ ही कई बार फाइल जहां भी तहां ेके तहां अटक जाता है.
जिससे कार्य निष्पादन की जानकारी भी नहीं मिल पाता है. नये प्रावधान के अनुसार सभी सरकारी कार्य का आदेश फाइल के स्थान पर अब सीधे मेल से भेजा जायेगा. संबंधित विभाग के अधिकारी भी मेल को देख कर काम के अनुसार मामले को अग्रसाररित कर देेंगे. इसके बाद उक्त मामले को वरीय अधिकारी के पास भेजा जायेगा, जहां से कार्य का आदेश सहजता से मिल जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




