चार किसानों को नकद के साथ महाराजा का मिला खिताब

Updated at : 07 Nov 2015 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
चार किसानों को नकद के साथ महाराजा का मिला खिताब

बिहारशरीफ : चार किसान मेसी फर्ग्युसन महाराजा से नवाजे गये. इन किसानों को यह महाराजा का सम्मान ही नहीं मिला, बल्कि प्रत्येक किसानों को 51-51 हजार रुपये के नगद पुरस्कार भी मिले. पुरस्कार पाकर किसान खुशी से उछल पड़े. और आज के दिन में सचमुच में महाराजा लग रहे थे. शुक्रवार को स्थानीय रामचंद्रपुर स्थित […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : चार किसान मेसी फर्ग्युसन महाराजा से नवाजे गये. इन किसानों को यह महाराजा का सम्मान ही नहीं मिला, बल्कि प्रत्येक किसानों को 51-51 हजार रुपये के नगद पुरस्कार भी मिले. पुरस्कार पाकर किसान खुशी से उछल पड़े.

और आज के दिन में सचमुच में महाराजा लग रहे थे. शुक्रवार को स्थानीय रामचंद्रपुर स्थित मेसी फर्ग्युसन ट्रैक्टर के शो रूम सोना ट्रैक्टर में 40 किसानों के बीच लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमें चार किसान भाग्यशाली विजेता बने और उन्हें महाराजा बना कर आसन पर बिठाया गया.

इस मेसी महाराजा फर्ग्युसन लकी ड्रॉ में जिन किसानों को नगद पुरस्कार दिया गया, उनमें सिलाव के मोती बिगहा के दिनेश यादव, अरवल जिले के राजोपुर के विजय सिंह शामिल है. इसके अलावा 18 अन्य किसानों को भी पुरस्कार से नवाजा गया. इस प्रतियोगिता में वैसे ही किसान शामिल हुए थे, जिन्होंने मेसी फर्ग्युसन ट्रैक्टर खरीदा था.
इस पुरस्कार समारोह में कंपनी के टेरीटरी एक्जीक्युटिव सौरभ झा, सेल्स ऑफिसर वासिफ आलम और शो रूम के संचालक अनिल चौधरी ने अपने हाथों से इन किसानों को सम्मानित किया और पुरस्कार दिये. शो रूम के संचालक अनिल चौधरी ने बताया कि जिन किसानों को पुरस्कार नहीं मिला है, उन किसानों को महाराजा कार्यक्रम करायेंगे,
जिसमें सभी को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. 45 किसानों के बीच महाराजा प्रोग्राम आयोजित कर एक किसान को एक लाख रुपये तक का इनाम दिया जायेगा. इस कार्यक्रम में किसानों को मेसी फर्ग्युसन का पावर वेटर, रोटावेटर और फर के बारे में जानकारी दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन