चंडी में बेटे ने पीट कर की पिता की हत्या
Updated at : 06 Nov 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

चंडी : एक बेटे ने संपत्ति की चाह में पिता की ईंट एवं लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना बुधवार की रात्रि चंडी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ में हुई. आरोपित बेटा फरार है. थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ गांव में सुरेंद्र शर्मा ने अपने दोनों बेटे गुड्डू शर्मा और चंदन शर्मा के बीच अपनी […]
विज्ञापन
चंडी : एक बेटे ने संपत्ति की चाह में पिता की ईंट एवं लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना बुधवार की रात्रि चंडी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ में हुई. आरोपित बेटा फरार है. थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ गांव में सुरेंद्र शर्मा ने अपने दोनों बेटे गुड्डू शर्मा और चंदन शर्मा के बीच अपनी जायदाद का बंटवारा कर रखा था. जमीन के कुछ भाग के बदले बड़े बेटे गुड्डू को अपने छोटे भाई चंदन को अस्सी हजार रुपये देने थे.
रुपय देने में टाल-मटोल को लेकर पिता सुरेंद्र शर्मा बड़े बेटे से नाराज थे. जब उन्होंने पैसे देने की जिद की, तो नाराज होकर बड़े बेटे ने पिता सुरेंद्र शर्मा (55 वर्ष) को ईंट से मार कर जख्मी कर दिया. इसके बाद लाठी-डंडे से पिता की पिटाई शुरू कर दी. इस घटना में पिता की मौत हो गयी. घटना को अंजाम देकर आरोपित बेटा फरार हो गया. मृतक के छोटे बेटे ने थाने में गुड्डू शर्मा को नामजद अभियुक्त बनाते हुए केस दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपित की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




