दुर्घटना में घायल के परिजनों से मिली एमडब्ल्यू की टीम

बिहारशरीफ : बुधवार को एमडब्ल्यू की टीम के सदस्यों ने मुरौरा पंचायत के मुरौराडीह गांव निवासी पंकज कुमार के घर जाकर उनके परिवार से मिले और गहरी संवेदना प्रकट की. टीम के सदस्यों ने बताया कि पंकज कुमार परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य था. वह रेलवे स्टेशन पर लाई बेच कर परिवार चलाता था. करीब […]
बिहारशरीफ : बुधवार को एमडब्ल्यू की टीम के सदस्यों ने मुरौरा पंचायत के मुरौराडीह गांव निवासी पंकज कुमार के घर जाकर उनके परिवार से मिले और गहरी संवेदना प्रकट की. टीम के सदस्यों ने बताया कि पंकज कुमार परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य था. वह रेलवे स्टेशन पर लाई बेच कर परिवार चलाता था. करीब दो माह पहले सिलाव स्टेशन पर एक रेल हादसे में उसका दाहिना पैर कट गया.
एमडब्ल्यू टीम के अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के परिजनों को टीम की ओर से एक छोटी सी सहयोग राशि आर्थिक मदद के रूप में दी गयी, जिससे कि वह अपना इलाज करा सके. अंजनी कुमार ने आगे बताया कि हमलोगों ने उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त भी किया है कि कृत्रिम पैर की व्यवस्था की जायेगी, ताकि वे अपने कार्य आसानी से कर सकें. इसके लिए वीरायतन एवं भारत विकास परिषद जैसी संस्थाओं से मदद ली जायेगी. अंजनी कुमार ने आगे बताया कि इस कार्यक्रम के लिए उनकी मां ने संपर्क किया था, क्योंकि अन्य सामाजिक कार्यों में हमारे सदस्य बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं.
मौके पर उनके साथ डॉ अरविंद, विनोद कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, पंचम नारायण, राकेश कुमार गुप्ता, बबलू कुमार, सुबोध कुमार, संजीव कुमार, चीकू, भूषण कुमार, धनंजय कुमार, अजीत कुमार, झूलन सिंह, गोपाल जी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




