फिरौती के लिए किसान का अपहरण, हुए मुक्त
Updated at : 31 Oct 2015 3:22 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : बोलेरो सवार हथियारबंद अपराधियों ने साइकिल सवार एक किसान का फिरौती को लेकर अपहरण कर लिया.घटना के चार घंटे बाद ही अपराधियों द्वारा किसान को मुक्त कर दिया गया.घटना सारे थाना क्षेत्र के सोहली गांव की है. घटना की पुष्टि करते हुए सारे थानाध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में पीडि़त […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : बोलेरो सवार हथियारबंद अपराधियों ने साइकिल सवार एक किसान का फिरौती को लेकर अपहरण कर लिया.घटना के चार घंटे बाद ही अपराधियों द्वारा किसान को मुक्त कर दिया गया.घटना सारे थाना क्षेत्र के सोहली गांव की है.
घटना की पुष्टि करते हुए सारे थानाध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में पीडि़त के पुत्र द्वारा चार के खिलाफ कांड दर्ज कराया है,
पुलिस नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना सीधे तौर पर पैसे के लेन-देन के एक बड़े विवाद से जुड़ा है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारे थाना क्षेत्र के सोहली गांव निवासी व पेशे से किसान राधेश्याम गुप्ता साइकिल चलाते हुए गांव से सारे चिमनी भट्ठा की ओर जा रहे थे,
इसी दौरान पूर्व से घात लगाये बाेलेरो सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर उनका अपहरण कर लिया.अपराधी फिरौती के रूप में दस लाख की मांग परिजनों से की थी.थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस हरकत में आ गयी. इसी दौरान घटना के चार घंटे बाद ही अपराधी किसान को मुक्त कर दिया.
पुलिस द्वारा पीडि़त किसान से घटना की पूरी जानकारी ली गयी.पुलिस ने अपने अनुसंधान में पाया कि यह मामला एक जमीन से जुड़ा है और इस घटना में पीड़ित के करीबी परिजनों का ही हाथ है.बहरहाल घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है.थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना के बाद पीड़ित किसान के पुत्र विजय कुमार द्वारा चार को नामजद बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




