ताला तोड़ हजारों की चोरी
Updated at : 24 Oct 2013 10:08 PM (IST)
विज्ञापन

संवाददाता, बिहारशरीफ(नालंदा) अज्ञात चोरों ने एक निजी स्कूल से हजारों की संपत्ति उड़ा ली है. घटना बुधवार की देर रात्रि शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के कमरूद्दीन गंज मोहल्ला स्थित डीपी मेमोरियल स्कूल में घटी. इस बाबत स्कूल के प्राचार्य बबलू महतो ने संबंधित थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.चोरों […]
विज्ञापन
संवाददाता, बिहारशरीफ(नालंदा)
अज्ञात चोरों ने एक निजी स्कूल से हजारों की संपत्ति उड़ा ली है. घटना बुधवार की देर रात्रि शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के कमरूद्दीन गंज मोहल्ला स्थित डीपी मेमोरियल स्कूल में घटी. इस बाबत स्कूल के प्राचार्य बबलू महतो ने संबंधित थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.चोरों द्वारा स्कूल के प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़ कर वहां रखे सात हजार रुपये नकद, तीन सीलिंग फैन व एक कंप्यूटर सेट की चोरी की गयी है. प्राचार्य श्री मेहता ने बताया कि गुरुवार की सुबह जब स्कूल खोला गया तो वहां पूर्व से दरवाजे में लगे ताले टूटे पाये गये. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची लहेरी थाना पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी स्कूल के प्राचार्य से ली. थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




