चार विधानसभा क्षेत्रों का नामांकन बिहारशरीफ में
Updated at : 24 Sep 2015 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

संवाददाता : बिहारशरीफ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन से लेकर आम जनों में उत्साह है. प्रशासन जहां चुनाव की तैयारी में व्यस्त हैं, वहीं आम जनता चुनाव की जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं. जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं. बिहारशरीफ मुख्यालय में चार विधानसभा क्षेत्रों का नामांकन लिया जायेगा. […]
विज्ञापन
संवाददाता : बिहारशरीफ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन से लेकर आम जनों में उत्साह है. प्रशासन जहां चुनाव की तैयारी में व्यस्त हैं, वहीं आम जनता चुनाव की जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं.
जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं.
बिहारशरीफ मुख्यालय में चार विधानसभा क्षेत्रों का नामांकन लिया जायेगा. हिलसा अनुमंडल क्षेत्र में दो विधानसभा का नामांकन लिया जायेगा. वही राजगीर विधानसभा क्षेत्र का नामांकन राजगीर में ही लिया जायेगा.
नामांकन दाखिल करेंगे
बिहारशरीफ मुख्यालय में चार विधानसभा क्षेत्र नालंदा,हरनौत,अस्थावां व बिहारशरीफ का नामांकन कार्य किया जायेगा. बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी एसडीओ बिहारशरीफ के कक्ष के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करेंंगे.
नालंदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले अपर समाहर्त्ता के कक्ष मेें नामजदगी का पर्चा दाखिल करेंगे.इसी प्रकार अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बिहारशरीफ डीसीएलआर के कक्ष में नामांकन करेंगे. हरनौत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी डीडीसी के कक्ष में अपना नामांकन का पर्चा दाखिल करेगे.
हिलसा में दो विस क्षेत्रों के प्रत्याशी करेंगे नामांकन
इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी के लिए हिलसा डीसीएलआर के कक्ष में नामांकन का पर्चा दाखिल लिया जायेगा. वहीं हिलसा विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी एसडीओ कार्यालय के कक्ष में नामांकन लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




