ससुर की दौलत नहीं मिली तो बीवी की गला घोंट की हत्या

बिहारशरीफ : ससुराल की संपत्ति पर नजर रखने वाले एक लालची ने अपनी बीवी की हत्या गलाघोंट कर दी.घटना को अंजाम देने से उसने यातानाएं भी दी. घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के कोरई गांव की है.इस बाबत मृतका की मां के बयान पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज अधिनियम के […]
बिहारशरीफ : ससुराल की संपत्ति पर नजर रखने वाले एक लालची ने अपनी बीवी की हत्या गलाघोंट कर दी.घटना को अंजाम देने से उसने यातानाएं भी दी.
घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के कोरई गांव की है.इस बाबत मृतका की मां के बयान पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज अधिनियम के तहत कांड दर्ज किया है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी संतोष यादव पिछले पांच वर्षो से अपने ससुराल की संपत्ति पर कब्जा जमाने को लेकर पत्नी सहित ससुराल के दूसरे रिश्तेदारों से लड़ाई झगड़ा किया करता था. इसको लेकर वह अपनी 25 वर्षीया पत्नी बबिता के साथ मारपीट किया करता था.
मृतका के एक रिश्तेदार ने बताया कि शनिवार को भी बबिता के साथ मारपीट की गयी.उसके पति द्वारा अपने घर के एक कमरे में उसकी हत्या गला दबा कर दी गयी.युवती की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी.मृतका मूल रूप से नवादा जिले के शेखपुरवा गांव निवासी भागीरथ यादव की पुत्री थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




