13 अपराधियों पर लगेगा सीसीए

Updated at : 21 Aug 2015 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
13 अपराधियों पर लगेगा सीसीए

बिहारशरीफ : चुनाव के पहले से ही जिले के अपराधियों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू हो चुकी है. जिला प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए वैसे अपराधियों को अपना टारगेट बनाया है जो चुनाव के दौरान अशांति फैला सकते हैं. अपराधी अशांति फैलाने की कोशिश करे कि उसके पहले ही ऐसे अपराधियों […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : चुनाव के पहले से ही जिले के अपराधियों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू हो चुकी है. जिला प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए वैसे अपराधियों को अपना टारगेट बनाया है जो चुनाव के दौरान अशांति फैला सकते हैं.

अपराधी अशांति फैलाने की कोशिश करे कि उसके पहले ही ऐसे अपराधियों पर सीसीए यानी क्राइम कंट्रोल एक्ट लगाया जा रहा है.जिला प्रशासन द्वारा ऐसे दबंग, रंगदार व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सूची बनायी गयी है. वैसे अपराधी जो जमानत पर छूट कर आने के बाद भी आम लोगों के लिए दहशत बने हैं और चुनाव में विधि व्यवस्था के लिए समस्या उत्पन्न कर सकते हैं, वैसे अपराधियों पर पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आलोक में जिला प्रशासन ने जेल से जमानत पर छूटे 13 आदतन अपराधियों के विरुद्ध अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गयी है.

पुलिस प्रतिवेदन में इन अपराधियों का आपराधिक इतिहास की चर्चा करते हुए कहा गया है कि इनके जेल से बाहर रहने से क्षेत्र के आम जनों में दहशत व्याप्त है व उनसे चुनाव के समय विधि व्यवस्था को भंग करने की संभावना है.

जिला दंडाधिकारी द्वारा पुलिस प्रतिवेदन को गंभीरता से लेते हुए सभी 13 अपराधियों के खिलाफ नोटिस जारी कर कारण पृच्छा की मांग की गयी है. जिला दंडाधिकारी द्वारा कारण पृच्छा पर विचारण के बाद इन अपराधियों के विरुद्ध सीसीए के तहत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा जिले के अन्य आदतन अपराधियों को थाना स्तर पर चिह्न्ति करने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन