पेट्रोल पंप की टंकी में उतरे युवक की दम घुटने से मौत

बिहारशरीफ : पेट्रोल पंप की टंकी में उतरे युवक की मौत दम घुटने से हो गयी. घटना गुरुवार को शहर के रांची रोड स्थित वर्मा पेट्रोल पंप में घटी. बताया जाता है कि ठेकेदार की ओर से पेट्रोल पंप की टंकी को साफ कराया जा रहा था. गुरुवार की सुबह एक युवक डीजल के खाली […]
बिहारशरीफ : पेट्रोल पंप की टंकी में उतरे युवक की मौत दम घुटने से हो गयी. घटना गुरुवार को शहर के रांची रोड स्थित वर्मा पेट्रोल पंप में घटी. बताया जाता है कि ठेकेदार की ओर से पेट्रोल पंप की टंकी को साफ कराया जा रहा था.
गुरुवार की सुबह एक युवक डीजल के खाली पड़े टंकी में उसे साफ करने को लेकर उतरा था,जो अचानक नीचे जाते ही बेहोश होकर गिर गया.घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा टंकी में गिरे युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के मधेड़िया गांव निवासी महेंद्र मुनि के बीस वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गयी है.घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए मृतक का चचेरा भाई बमबम ने सदर अस्पताल में बताया कि टंकी में उतरने के बाद ही भाई की स्थिति बिगड़ने लगी,
उसे बचाने को लेकर काफी प्रयास किये गये.काफी मशक्कत के बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा रस्सी के सहारे भाई को टंकी से निकाला गया.इस संबंध में पूछे जाने पर लहेरी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में यूडी(अप्राकृतिक मौत)कांड दर्ज किया गया है.पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है.घटना की सूचना मृतक के कटिहार स्थित उसके घर भी टेलीफोन से दी गयी है.पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




