पोशाक की राशि नहीं दी तो प्राचार्य के हाथ तोड़े
Updated at : 28 Jul 2015 12:13 AM (IST)
विज्ञापन

नूरसराय : पोशाक की राशि नहीं मिलने से नाराज छात्र के एक अभिभावक ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करते हुए उनके दोनों हाथ तोड़ दिये. पुलिस ने प्रधानाध्यापक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. प्रारंभिक इलाज में सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों हाथों की हड्डी के क्रेक होने की […]
विज्ञापन
नूरसराय : पोशाक की राशि नहीं मिलने से नाराज छात्र के एक अभिभावक ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करते हुए उनके दोनों हाथ तोड़ दिये. पुलिस ने प्रधानाध्यापक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. प्रारंभिक इलाज में सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों हाथों की हड्डी के क्रेक होने की पुष्टि कर दी है. घटना थाना क्षेत्र के महादेव विगहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है.
विद्यालय को पोशाक की राशि आवश्यकता से कम आवंटित हुई थी. छह से आठ वर्ग के छात्र-छात्राओं को सर्व शिक्षा अभियान द्वारा बीपीएल एवं एससी संवर्ग के छात्र-छात्राओं को 20 फीसदी कम राशि उपलब्ध करायी गयी थी, जिसके कारण वहां आवश्यकता से कम रुपये बांटे गये. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश प्रसाद ने सदर बताया कि एक अभिभावक द्वारा कार्यालय आकर वहां रखे आवश्यक कागजात को फाड़ने का प्रयास किया गया. इसका विरोध करने पर उक्त अभिभावक द्वारा हमारे साथ मारपीट करते हुए हमारे दोनों हाथों पर बड़े पत्थर से वार किया गया.
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा घायल को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में प्रधानाध्यापक के बयान को दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी है. प्रधानाध्यापक के बयान पर आरोपित के खिलाफ कांड दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




