मारपीट
Updated at : 10 Oct 2013 10:45 PM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ. आंगनबाड़ी सेविका के घर चार हथियारबंद अपराधियों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने थाने में दो नामजद सहित चार के खिलाफ कांड दर्ज कराया है.घटना बुधवार की देर रात्रि करीब नौ बजे की है.बताया जाता है कि पेशे से आंगनबाड़ी सेविका लहेरी थाना क्षेत्र के सोहन […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ. आंगनबाड़ी सेविका के घर चार हथियारबंद अपराधियों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने थाने में दो नामजद सहित चार के खिलाफ कांड दर्ज कराया है.घटना बुधवार की देर रात्रि करीब नौ बजे की है.बताया जाता है कि पेशे से आंगनबाड़ी सेविका लहेरी थाना क्षेत्र के सोहन कुआं मोहल्ला निवासी आशा देवी के घर चार की संख्या में रहे अपराधियों ने धावा बोल मारपीट कर उसके पास रखे कुल 23 हजार रुपये व हजारों रुपये मूल्य के गहने लूट कर चंपत हो गये.लूटे गये रुपये में से 11 हजार रुपये पोशाहार मद के थे.इस घटना में सेविका के सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं.
पीड़िता की माने तो वह घटना से थोड़े देर पूर्व पास के एक मंदिर से पूजा कर अपने आवास पर लौटी थी.इसी दौरान अपराधियों द्वारा धावा बोल वारदात को अंजाम दिया गया.पीड़िता ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया है कि छह वर्ष पूर्व उसने एक को बीस हजार रुपये दिये थे, जो मांगे जाने पर नहीं दिया जा रहा था.पीड़िता का आरोप है कि उसी व्यक्ति द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है. इधर, घटना के संबंध में पूछे जाने के बाद लहेरी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने वारदात पर संदेह जताते हुए कहा है कि मामले की जांच करायी जा रही है. इस संबंध में पीड़िता के घर में रह रहे किरायेदारों से पूछताछ की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




