पीट-पीट कर बहू की हत्या,आरोपित फरार

Updated at : 16 Jul 2015 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
पीट-पीट कर बहू की हत्या,आरोपित फरार

बिहारशरीफ : बहू की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी.घटना को अंजाम देने के बाद ससुराली रिश्तेदारों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गये.घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के विजवन पर गांव की है.घटना के बाद पुलिस ने बुधवार की संध्या महिला के शव को राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड के दीप नगर […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : बहू की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी.घटना को अंजाम देने के बाद ससुराली रिश्तेदारों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गये.घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के विजवन पर गांव की है.घटना के बाद पुलिस ने बुधवार की संध्या महिला के शव को राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड के दीप नगर हॉल्ट के रेलवे ट्रैक से बरामद किया है.
महिला के बदन पर चोट के गहरे निशान पाये गये हैं.मायके वाले इस हत्या को दहेज से जोड़ कर पुलिस के समक्ष अपना बयान दिया है.मृतका के चाचा उमेश प्रसाद ने कहा है कि उनकी भतीजी अपने पति के अवैध संबंध होने की जानकारी भी मायके में बताया करती थी.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के हीरम बिगहा गांव निवासी बच्चु यादव पांच वर्ष पूर्व अपनी पुत्री पिंकी की शादी दीप नगर थाना क्षेत्र के विजवनपर गांव निवासी जितेंद्र यादव से की थी.पिछले वर्ष पिंकी का दुरागमन हुआ था.चाचा के अनुसार ससुराल वाले आये दिन दहेज के रूप में दो लाख रुपये व एक बाइक की मांग किया करते थे.
मंगलवार को मायके वालों को पिंकी के साथ हुए अनहोनी के संबंध में गुप्त सूचना मिली. सूचना के बाद पिंकी के चाचा भतीजी का हाल चाल लेने उसके ससुराल विजवन पर गांव पहुंचे,जहां भतीजी को नहीं पाकर इसकी सूचना दीप नगर थाना पुलिस को दी.
पुलिस के अथक प्रयास के बाद पिंकी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया.मृतका के चाचा ने बताया कि भतीजी की हत्या पीट-पीट कर की गयी है. शरीर पर कई चोट के निशान पाये गये हैं.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर खुद के अभिरक्षा में अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन