बिना आइकार्ड के होटल में ठहराया,तो होगी कार्रवाई : एएसपी
Updated at : 14 Jun 2015 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

राजगीर (नालंदा) : एडिशनल एसपी विभाष सिंह ने मलमास मेले को लेकर राजगीर के इंडो होक्क होटल में अधिकारियों और स्थानीय संगठनों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मेले में आतंकवादी गतिविधियों को नजर अंदाज नहीं की जा सकती है. इस पर हमें चौकस रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि […]
विज्ञापन
राजगीर (नालंदा) : एडिशनल एसपी विभाष सिंह ने मलमास मेले को लेकर राजगीर के इंडो होक्क होटल में अधिकारियों और स्थानीय संगठनों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मेले में आतंकवादी गतिविधियों को नजर अंदाज नहीं की जा सकती है.
इस पर हमें चौकस रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि होटल में ठहराने वक्त जो प्रूफ लिये जाने है, उसके बाद भी आपको अपने स्तर से ध्यान रखनी होगी. चुकी जनता से बड़ी खुफिया और तंत्र कोई नहीं है. आपकी सहयोग हमें हर हाल में चाहिए. पॉकेट मार, चार उचक्कों पर कड़ी नजर रखनी होगी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के रुट और निर्देश है उसका अनुपालन सख्ती से होगी. वहीं कुंड स्थान के समय सुरक्षा में बढ़ोतरी की बात कही.
बैठक में शामिल कुछ लोगों ने मेला के दौरान ग्लोबल नेट वर्किग को यहां से हटाने की बात कहीं. जिस पर उन्होंने वरीय अधिकारियों से बात करने बात कही. उन्होंने कहा कि हर चौक चौराहों वरीय अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के फोन नंबर से साइन बोर्ड लगाये जायेंगे. ताकि हर कोई प्रशासन से जुड़ सकता है. बैठक में डीएसपी एनके रजक, थानाध्यक्ष आरके झा, होटल संघ अध्यक्ष राम कृष्णा प्रसाद, कैलाश नाथ झा, संजय सिंह, राजेश कुमार, धर्मनराज, निरंजन कुमार, विजय सिंह, पिंकू सिंह, शंकर यादव, पंडा कमेटी के धीरेंद्र उपाध्यक्ष आदि उपस्थित थे.
वाहनों के लिए तीन पार्किग स्थल
मलमास मेला अवधी में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए तीन पार्किग स्थल बनाये गये हैं. बिहारशरीफ-इस्लामपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए किला मैदान में, नवादा-गया-हिसुआ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गुरुद्वारा, जरादेवी मंदिर के सामने एवं सीआरपीएफ कैंप की ओर से आनेवाले वाहनों के लिए जापानी मंदिर के पास पार्किग की व्यवस्था की गयी है. यह व्यवस्था
मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पर लागू नहीं होगी. वीआइपी वाहनों के लिए पार्किग स्थान धूनी पर चिह्न्ति किया गया है. इस दौरान नवादा व गया से राजगीर आने वाले बड़े वाहनों को हिसुआ से मुड़ कर बिहारशरीफ की जाना होगा. बिहारशरीफ से भाया राजगीर नवादा जाने वाले वाहनों को सीधे नवादा जाना होगा.
नशीले पदार्थ की बिक्री पर रहेगी रोक
मलमास के दौरान मेला क्षेत्र में नशीले पदार्थ जैसे अवैध शराब, ताड़ी, गांजा, भांग आदि की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी. इसके लिए उत्पाद अधीक्षक को राजगीर में विशेष निगरानी रखने की हिदायत दी गयी है.
बनेगा छह शय्याओं का अस्थायी अस्पताल
ब्रrाकुंड के सामने लॉजिंग हाउसिंग कमेटी के पास छह शय्याओं का एक अस्थायी अस्पताल तथा किलो मैदान में महामारी इकाई की स्थापना की जा रही है. इसके अलावा रेलवे स्टेशन, मेला थाना, किला मैदान, ब्रrाकुंड पार्क एवं वैतरणी के पास स्वास्थ्य शिविर का संचालन किया जायेगा. स्थानीय अस्पताल में भी 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




