पानी गिराने को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प
Updated at : 12 Jun 2015 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

करायपरशुराय : पानी गिराने को लेकर दो गुटों के बीच हुए हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गयी. इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा थाना में एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कारायपरशुराय थाना क्षेत्र के ग्वाल बिगहा गांव निवासी उमेश यादव गुरुवार […]
विज्ञापन
करायपरशुराय : पानी गिराने को लेकर दो गुटों के बीच हुए हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गयी. इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा थाना में एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कारायपरशुराय थाना क्षेत्र के ग्वाल बिगहा गांव निवासी उमेश यादव गुरुवार को शौच कर लौट कुल्ला कर रहा था कि कुल्ला का पानी गांव के संजय कुमार पर गिर गया. इसी को लेकर दोनों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया और देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट हुई,जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करायपरशुराय में इलाज के लिए भरती कराया गया.
इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा थाना में एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आठ लोगों को आरोपित बनाया गया है. जहां पुलिस ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं मामले में एक आरोपित फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




