संपत्ति विवाद में भाई की गोली मार कर हत्या
Updated at : 10 Jun 2015 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

घटना सोमवार की रात विंद के बकरा गांव में घटी बिहारशरीफ : संपत्ति के विवाद में भाई ने भाई की हत्या गोली मार कर दी.घटना सोमवार की देर रात्रि विंद थाना क्षेत्र के बकरा गांव में घटी.घटना के बाद आरोपित घर से फरार हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी […]
विज्ञापन
घटना सोमवार की रात विंद के बकरा गांव में घटी
बिहारशरीफ : संपत्ति के विवाद में भाई ने भाई की हत्या गोली मार कर दी.घटना सोमवार की देर रात्रि विंद थाना क्षेत्र के बकरा गांव में घटी.घटना के बाद आरोपित घर से फरार हो गया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी देवेंद्र सिंह का पुत्र पमपम सिंह पिछले दिनों पटना से गांव आया हुआ था,जहां उसका अपने बड़े भाई से संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया.
विंद थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने टेलीफोन पर बताया कि कुछ दिनों पूर्व देवेंद्र सिंह का एक पुत्र अपने बड़े भाई से संपत्ति को लेकर कहा सुनी हुई थी.पिछले दिनों पटना से आया उसका एक दूसरा भाई इस बात की जानकारी लेने उक्त भाई के पास गया,जहां उसने सीधे उसे गोली मार दी. घटना की जानकारी के तत्काल बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर
उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी.थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है. पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया है.इस संबंध में मृतक की मां कमला देवी के बयान पर पुलिस ने एक कांड दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




