भाड़े के अपराधियों से करायी गयी हत्या

Updated at : 10 Jun 2015 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
भाड़े के अपराधियों से करायी गयी हत्या

बिहारशरीफ : प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड से जुड़े हरेक तथ्यों की जांच पुलिस करने में जुटी है. पुलिस का दावा है कि हत्या में भाड़े के अपराधियों को मोटी रकम देकर लगाया गया था.इसके लिए दूसरे जिले के अपराधी यहां आ कर घटना को अंजाम देकर फरार हो गये हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड से जुड़े हरेक तथ्यों की जांच पुलिस करने में जुटी है. पुलिस का दावा है कि हत्या में भाड़े के अपराधियों को मोटी रकम देकर लगाया गया था.इसके लिए दूसरे जिले के अपराधी यहां आ कर घटना को अंजाम देकर फरार हो गये हैं.
अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है. रविवार की देर संध्या बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों द्वारा शहर के कोनासराय मुहल्ला निवासी रसीद सल्लाउद्दीन उर्फ सल्लू की हत्या गोली मार कर दी गयी थी.अपराधियों द्वारा मौके पर करीब 15 चक्र गोलियां दागी गयी थी.घटना के बाद पुलिस ने मौके से 12 गोली का खोखा भी बरामद किया था.
इस संबंध में पूछे जाने पर लहेरी इंस्पेक्टर राजेश रंजन ने बताया कि जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि यह हत्या मुख्य रूप से रुपये के लेन-देन में आयी कड़वाहट का एक परिणाम हो सकता है.घटना में नामजद किये गये लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस निरंतर प्रयासरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन