भाजपा समझती है गरीबों का दर्द : रामकृपाल

Updated at : 10 Jun 2015 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा समझती है गरीबों का दर्द : रामकृपाल

सारे में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे कई भाजपा नेता अस्थावां : केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने आज नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड के सारे गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा गरीब नेता ही गरीबों के दर्द को अच्छी तरह समझते है़ समाज […]

विज्ञापन

सारे में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे कई भाजपा नेता

अस्थावां : केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने आज नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड के सारे गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा गरीब नेता ही गरीबों के दर्द को अच्छी तरह समझते है़ समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रही है़

उन्होंने कहा कि जन-धन बीमा योजना से लेकर, जीवन ज्योति, अटल पेंशन योजना ने पूरे देश के गरीबों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है़ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के एक साल के कार्यकाल में भारत पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बना रही है़ श्री यादव भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए कार्यकर्ता तैयार हो जायें और गांव-गांव में भाजपा की उपलब्धियों को पहुंचाय़े उन्होंने नीतीश लालू गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों नेताओं का ना तो कोई सिद्धांत है और ना ही कोई चरित्र. सत्ता लोभ में ये किसी भी हद तक गिर सकते हैं.

लोगों से ऐसे सत्ता लोभी नेताओं से चुनाव में सावधान रहने की अपील की. सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. रवि चौधरी ने कहा कि बिहार में फैली बदहाली और जंगलराज 2 यहां की जनता को तबाह कर दिया है. भाजपा ही आगामी विधानसभा चुनाव में यहां की जनता को लालू-नीतीश के जंगलराज टू से मुक्ति दिलायेगी.

हिसुआ के विधायक अनिल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की विकासशील योजनाओं की जानकारी लोगों को दी. पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के प्रति लोगों का मोह भंग हो चुका है.

उनका जनाधार खिसक गया है. सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राजगीर में कई सालों से लग रहे मलमास मेला की गौरव गरिमा को नीतीश कुमार ने इस बार धूमिल कर दिया है. जिस तरह से राजगीर में महिलाओं, बच्चों व बूढ़ों को पुलिस प्रशासन द्वारा पिटवाने का काम किया गया वह एक तानाशाह ही कर सकता है और नीतीश कुमार तानाशाह की तरह सरकार चला रहे हैं.

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की. इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ भगत, सिलाव के जिला पार्षद सुधीर कुमार, अविनाश मुखिया, छोटे मुखिया, अभिराम गौरव, पूर्व जिला पार्षद निर्मल कुमार, रौशन कुमार मंडल, सतीश प्रसाद, जिला महामंत्री राजेश्वर प्रसाद सिंह, शक्तिमान, विपिन बिहारी, श्याम यादव सहित कई नेता उपस्थित थे. मंच का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामसागर सिंह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन