आंधी में कई पेड़ गिरे ठनके से दो की मौत
Updated at : 06 Jun 2015 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : बारिश के साथ आयी तेज आंधी से कई पेड़ सड़क पर गिर गये. स्थानीय सोहसराय मोहल्ले में बिजली के तार पर पेड़ गिर जाने से उस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी है.वहीं दूसरी ओर, आंधी व बारिश के दौरान ठनका गिरने से दीपनगर थाना क्षेत्र के बियावानी गांव के दो युवकों […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : बारिश के साथ आयी तेज आंधी से कई पेड़ सड़क पर गिर गये. स्थानीय सोहसराय मोहल्ले में बिजली के तार पर पेड़ गिर जाने से उस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी है.वहीं दूसरी ओर, आंधी व बारिश के दौरान ठनका गिरने से दीपनगर थाना क्षेत्र के बियावानी गांव के दो युवकों की मौत हो गयी.
बियावानी निवासी इंद्रदेव यादव उर्फ साधु यादव के 22 वर्षीय पुत्र नीशू कुमार एवं धर्मेद्र उर्फ कल्लू यादव के 14 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार बारिश के दौरान मघड़ा खंधा में भैंस चरा रहा था. बारिश से बचने के लिए दोनों युवक पास के ही पीपल के पेड़ के नीचे छिप गये थे.
इसी दौरान पीपल के पेड़ पर ठनका गिर गया. ठनका की चपेट में आने से दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




