खरीफ महोत्सव में नहीं पहुंच रहे किसान,निराशा

Updated at : 01 Jun 2015 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
खरीफ महोत्सव में नहीं पहुंच रहे किसान,निराशा

किसान सलाहकारों की हड़ताल से कृषि योजनाएं बाधित बिहारशरीफ : किसान सलाहकारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब जिले के कृषि विकास योजनाओं पर पड़ता दिख रहा है. खरीफ फसलों की बुआई का समय होने के कारण विभिन्न सरकारी सहायता किसानों तक पहुंचने में हड़ताल के कारण बाधा आ रही है. प्रखंडों में आयोजित होने […]

विज्ञापन
किसान सलाहकारों की हड़ताल से कृषि योजनाएं बाधित
बिहारशरीफ : किसान सलाहकारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब जिले के कृषि विकास योजनाओं पर पड़ता दिख रहा है. खरीफ फसलों की बुआई का समय होने के कारण विभिन्न सरकारी सहायता किसानों तक पहुंचने में हड़ताल के कारण बाधा आ रही है.
प्रखंडों में आयोजित होने वाले खरीफ महोत्सव की बात की जाय या किसानों को उपादानों का वितरण अथवा प्रशिक्षण आदि सारे कार्य बाधित हो रहे हैं.
सदर प्रखंड में आयोजित खरीफ महोत्सव में नजारा ये रहा कि अधिकारी किसानों का इंतजार करते रह गये. लेकिन यहां एक भी किसान नहीं पहुंच पाये. मिली जानकारी के अनुसार किसान सलाहकारों के हड़ताल के कारण किसानों को खरीफ महोत्सव की सूचना ही नहीं मिल सकी थी.
प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि खरीफ अभियान 2015 के दौरान किसानों को प्रशिक्षण के साथ-साथ उपादानों का भी वितरण किया जाना था. इधर किसान सलाहकारों का बड़ा जत्था किसान भवन के मुख्य द्वार पर अपनी मांग को लेकर दिनों भर नारेबाजी करते नजर आते हैं. किसान सलाहकार संघ के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि सरकार किसान सलाहकारों का समायोजन वीएलडब्ल्यू/वीईडब्ल्यू में करें.
यदि शीघ्र उनकी मांग नहीं पूरी की गयी तो आगे भी उग्र आंदोलन चलाया जायेगा. चंडी प्रखंड के खरीफ महोत्सव में भी आलम यही रहा. आगे कार्यालय में तालाबंदी समेत अन्य आंदोलन चलाने की भी उन्होंने चेतावनी दी है.
इस मौके पर किसान सलाहकार रंजीत कुमार,संजीत कुमार ,लाल सिंह,धर्मेद्र चौधरी ,अभिषेक कुमार,सतीश कुमार ,शहबाज मोहम्मद ,रमेश कुमार,पंकज कुमार ,मनोरंजन कुमार,राकेश कुमार,संजय कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन