महिला की सड़क हादसे में मौत

बिहारशरीफ : मवेशी चरा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गयी.घटना सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव के समीप गुरुवार की संध्या घटी.घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भरती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान पांकी गांव […]
बिहारशरीफ : मवेशी चरा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गयी.घटना सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव के समीप गुरुवार की संध्या घटी.घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भरती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतका की पहचान पांकी गांव निवासी मुंशी मांझी की 42 वर्षीया पत्नी पारो देवी के रूप में की गयी है.सिलाव थानाध्यक्ष ने टेलीफोन पर बताया कि यह घटना एक अज्ञात बाइक के चपेट में आने के बाद घटी है.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




