सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत,एक जख्मी
Updated at : 14 May 2015 2:02 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : मंगलवार की देर संध्या ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी,जबकि साइकिल पर बैठा एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना जिले के नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में घटी.घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के वेन थाना क्षेत्र के माड़ी गांव […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : मंगलवार की देर संध्या ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी,जबकि साइकिल पर बैठा एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना जिले के नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में घटी.घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के वेन थाना क्षेत्र के माड़ी गांव निवासी सरयुग पासवान गांव के ही एक छोटू नामक युवक के साथ साइकिल चलाते हुए किसी काम को लेकर बड़गांव गांव आया था.
गांव के समीप पहुंचते ही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप घायल हो गये.घटना के तत्काल बाद नालंदा थाना पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया,जहां चिकित्सकों ने 40 वर्षीय सरयुग पासवान को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है.इस संबंध में एक कांड दर्ज किया गया है.पुलिस द्वारा शव का अंत्यपरीक्षण करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




