हथियार के बल पर दो लाख की लूट

Updated at : 10 May 2015 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के बल पर दो लाख की लूट

बिहारशरीफ : पिस्तौल तान कर अपराधियों ने दो लाख रुपये लूट लिये.घटना शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनगंज मुहल्ले में शुक्रवार की संध्या घटी.घटना के बाद लहेरी इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटे हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुहल्ला स्थिति निखिल इंटरप्राइजेज का सेल्स […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : पिस्तौल तान कर अपराधियों ने दो लाख रुपये लूट लिये.घटना शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनगंज मुहल्ले में शुक्रवार की संध्या घटी.घटना के बाद लहेरी इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटे हैं.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुहल्ला स्थिति निखिल इंटरप्राइजेज का सेल्स मैन ओम प्रकाश तकाजा का दो लाख रुपये की वसूली कर दुकान की ओर लौट रहा था,ज्योंही वह दुकान के समीप पहुंचा कि पूर्व से घात लगाये दो हथियारबंद अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर उससे रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गये.
इस दौरान अपराधियों द्वारा सेल्स मैन की पिटाई भी कर दी गयी.घटना की जानकारी के बाद लहेरी इंस्पेक्टर दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की विस्तृत जानकारी सेल्स मैन से ली. इंस्पेक्टर ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. इस छापेमारी में लहेरी के सहायक दारोगा प्रशांत कुमार को विशेष तौर पर लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन