प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम कल
Updated at : 08 May 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : शहर वासियों के समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘ प्रभात खबर ’ आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन करेगा. यह कार्यक्रम 09 मई को स्थानीय पुरानी जेल के समीप बिहार क्लब के सभागार में होगा. शहरवासी इस कार्यक्रम में ससमय पहुंच कर अपनी समस्याओं को रख उनका निराकरण कर […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : शहर वासियों के समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘ प्रभात खबर ’ आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन करेगा. यह कार्यक्रम 09 मई को स्थानीय पुरानी जेल के समीप बिहार क्लब के सभागार में होगा. शहरवासी इस कार्यक्रम में ससमय पहुंच कर अपनी समस्याओं को रख उनका निराकरण कर सकेंगे.
इससे उनलोगों को बार-बार निगम कार्यालय जाकर शिकायत करने की जरूरत नहीं होगी. इस कार्यक्रम में सभी शहरवासी आमंत्रित हैं. शहर में पहली बार इस प्रकार के अनूठे कार्यक्रम को प्रभात खबर आयोजित कर रहा है. कार्यक्रम का यह उद्देश्य है कि शहरवासी नगर निगम से संबंधित अपने – अपने मोहल्ले की समस्याओं को निगम अधिकारियों के समक्ष रख सकें और इसके निराकरण में तेजी आये.
शहर के इश्यू पर होगी चर्चा : निगम क्षेत्र के लोग कई समस्याओं से आये दिन जूझते रहते हैं. इसलिए ऐसी समस्याओं का निराकरण वे इस कार्यक्रम में पहुंच कर सकते हैं. शहरवासी नाली उड़ाही, रोशनी व्यवस्था,साफ-सफाई, अतिक्रमण, यातायात, डोर टू डोर कचरा उठाव, खराब चापाकलों व लाइटों की मरम्मत, होल्डिंग टैक्स, फॉगिंग मशीन से दवा छिड़काव जैसे कई इश्यू पर अपनी बात रख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




