आर्थिक तंगी से परेशान दंपती ने खाया जहर

Updated at : 08 May 2015 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से परेशान दंपती ने खाया जहर

हालत नाजुक,अस्पताल में भरती बिहारशरीफ : आर्थिक तंगी से परेशान एक दंपती ने जहर खा लिया. पति-पत्नी को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.दंपती नगर थाना क्षेत्र के अंबेर मुहल्ले के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर मुहल्ला निवासी संजय कुमार व इनकी पत्नी सरिता देवी ने […]

विज्ञापन

हालत नाजुक,अस्पताल में भरती

बिहारशरीफ : आर्थिक तंगी से परेशान एक दंपती ने जहर खा लिया. पति-पत्नी को चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.दंपती नगर थाना क्षेत्र के अंबेर मुहल्ले के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर मुहल्ला निवासी संजय कुमार व इनकी पत्नी सरिता देवी ने एक साथ जहर खा लिया.

सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती संजय ने बताया कि वह पूर्व में एक गाड़ी चलाया करता था. वहां के एक वरीय अधिकारी ने उसे उस कार्य से निकाल दिया.तब से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. कार्य से निकाले जाने से संबंधित जानकारी उसके द्वारा वरीय अधिकारियों को भी दी गयी,लेकिन इसका कोई परिणाम सामने नहीं आया.इसी बात से उब कर उसके द्वारा ऐसा कदम उठाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन