अवकाशप्राप्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी ,मामला दर्ज
Updated at : 05 May 2015 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : अपराधियों ने एक अवकाश प्राप्त शिक्षक के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है.बदमाशों ने वहां से करीब दो लाख के गहने,कीमती वस्त्र व पचास हजार रुपये नकदी ले भागे.घटना शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के मेहर पर स्थित अवकाश प्राप्त शिक्षक यदुनंदन ठाकुर के घर में रविवार की देर रात्रि […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : अपराधियों ने एक अवकाश प्राप्त शिक्षक के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है.बदमाशों ने वहां से करीब दो लाख के गहने,कीमती वस्त्र व पचास हजार रुपये नकदी ले भागे.घटना शहर के लहेरी थाना क्षेत्र के मेहर पर स्थित अवकाश प्राप्त शिक्षक यदुनंदन ठाकुर के घर में रविवार की देर रात्रि घटी.
घटना की जानकारी के बाद लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना से संबंधित तमाम तरह की जानकारी पीड़ित परिजनों से ली है.पुलिस का दावा है कि घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी निकट भविष्य में पकड़े जायेंगे.घटना के संबंध में बताया जाता है कि अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री ठाकुर सपरिवार अपनी बीमार पत्नी को लाने नालंदा थाना क्षेत्र के सकरौड़ा अपने पुश्तैनी घर गये थे. इस बात की भनक अपराधियों को लग चुकी थी. शिक्षक के पुत्र चंदन ने बताया कि घर में हमारी शादी की तैयारी चल रही थी.
सोने के गहने भी बनाये गये थे. आभूषण,नकदी व कीमती वस्त्र को घर के एक कमरे में रखे गोदरेज में रखा गया था. घटना को अंजाम देने वाले चोरों ने उक्त गोदरेज के लॉक को तोड़ कर अंदर रखे सभी आभूषण,नकदी व कई तरह के कीमती सामना ले भागे.घटना को अंजाम देने से पूर्व अपराधियों द्वारा घर के विभिन्न दरवाजे में लगे करीब 12 ताले को तोड़ कर चोरी की यह भीषण वारदात को अंजाम दिया है.
इस संबंध में पीड़ित द्वारा संबंधित थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड दर्ज कराया गया है.लहेरी थाना पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है.लहेरी इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस अपने स्तर से प्रयासरत है. पुलिस द्वारा मौके से चोरों द्वारा छोड़ी गयी एक लोहे की खंती बरामद की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




