नियोजित शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा

Updated at : 04 May 2015 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
नियोजित शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा

बिहारशरीफ : शिक्षकों के लिए वेतनमान की घोषणा होने तक जिले के नियोजित शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा. उक्त बातें रविवार को बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गणोश शंकर पांडेय ने मोरचा के अधिकारियों की बैठक में कहा . उन्होंने तमाम नियोजित शिक्षकों व पुस्तकालय अध्यक्षों से राज्य प्रस्तावित 11 […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : शिक्षकों के लिए वेतनमान की घोषणा होने तक जिले के नियोजित शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा. उक्त बातें रविवार को बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गणोश शंकर पांडेय ने मोरचा के अधिकारियों की बैठक में कहा . उन्होंने तमाम नियोजित शिक्षकों व पुस्तकालय अध्यक्षों से राज्य प्रस्तावित 11 मई के जेल भरो आंदोलन तथा 22 मई के नियोजित शिक्षक अधिकार रैली को एकजुट होकर सफल बनाने की अपील की. नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये के कारण बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है.

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है. बैठक में संघ के जिला सचिव राणा रंजीत कुमार,डॉ विश्वनाथ प्रसाद,सुबोध कुमार,सत्य नारायण,रोशन कुमार,प्रकाश चंद्र भारती,रंजीत कुमार,अजय कुमार , अखिलेश पांडेय, प्रमेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन