एसडीओ के तालीबानी फरमान से हड़कंप
Updated at : 03 May 2015 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

गार्ड से करवायी किसान सलाहकारों की पिटाई बिहारशरीफ/सिलाव/गिरियक/कतरीसराय : राजगीर की एसडीओ इनायत खान के तालिबानी आदेश से जिले के लोग हैरत में हैं. वहीं उनके आदेश से प्रभावित किसान सलाहकारों में आक्रोश व्याप्त है. बताया जाता है कि एसडीओ सुश्री खान रविवार को अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंडों का दौरा कर वहां के फसल क्षति […]
विज्ञापन
गार्ड से करवायी किसान सलाहकारों की पिटाई
बिहारशरीफ/सिलाव/गिरियक/कतरीसराय : राजगीर की एसडीओ इनायत खान के तालिबानी आदेश से जिले के लोग हैरत में हैं. वहीं उनके आदेश से प्रभावित किसान सलाहकारों में आक्रोश व्याप्त है.
बताया जाता है कि एसडीओ सुश्री खान रविवार को अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंडों का दौरा कर वहां के फसल क्षति मुआवजा वितरण कार्य का समीक्षा कर रही थी.
इसी बीच किसान सलाहकारों से उन्होंने प्रभावित किसानों की सूची व अन्य जानकारी की मांग की तथा कई किसान सलाहकारों द्वारा मांगी गयी जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर एसडीओ ने अपने सुरक्षा गार्ड को उन्हें पिटाई करने का आदेश जारी कर दिया. गार्डो ने आदेश का पालन करते हुए किसान सलाहकारों की पिटाई कर दी. इस क्रम में गिरियक में बबलू कुमार, कतरीसराय में निरंजन कुमार व अरविंद कुमार एवं सिलाव में भी कई किसान सलाहकारों की पिटाई कर जख्मी कर देने की बात सामने आयी है.
सभी जख्मी किसान सलाहकारों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में भरती कराना पड़ा. इस घटना के बाद किसानों के साथ ही किसान सलाहकारों में हड़कंप मच गया तथा वे जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर एसडीओ के तालीबानी आदेश के विरोध में आंदोलन पर उतर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




