भूमि विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

Updated at : 28 Apr 2015 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

छह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज घटना चिकसौरा थाने के मुसाढ़ी गांव की हिलसा (नालंदा) : चिकसौरा थाना क्षेत्र मुढ़ारी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. यह घटना सोमवार की सुबह हुई. इस मामले में छह […]

विज्ञापन
छह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
घटना चिकसौरा थाने के मुसाढ़ी गांव की
हिलसा (नालंदा) : चिकसौरा थाना क्षेत्र मुढ़ारी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. यह घटना सोमवार की सुबह हुई. इस मामले में छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मुढ़ारी गांव में आज सुबह आदित्य नारायण सिंह के पुत्र योगेंद्र सिंह एवं राम सिंह के पुत्र धनेश सिंह के बीच पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर बहस हो गयी.
बाद में मामला इतना गंभीर हो गया कि दोनों के बीच संघर्ष होने लगा. इसी विवाद में धनेश सिंह ने अपने करीब आधा दर्जन समर्थकों के साथ योगेंद्र सिंह को घेर लिया और जम कर मारपीट की गयी.
इसी दौरान धनेश सिंह के समर्थकों में एक ने योगेंद्र सिंह को सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. तत्काल उनके परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद विरोधी गुट के लोग फरार हो गये. धनेश सिंह पर पहले भी कई लोगों की हत्या कर देने का मामला विभिन्न थानों में दर्ज है. घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया है.
इस घटना को लेकर चिकसौरा थाने में मृतक के पुत्र जयप्रकाश के बयान पर गांव के धनेश सिंह, तेज सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह, शैलेश सिंह, महेश सिंह को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस घटना की छानबीन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन