छह परीक्षा केंद्रों पर स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा शुरू

Updated at : 25 Apr 2015 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
छह परीक्षा केंद्रों पर स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा शुरू

बिहारशरीफ : स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्र छात्र-छात्रओं की उपस्थिति से गुलजार रहे. परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर लगभग एक घंटे पूर्व ही पहुंच कर सीट प्लान देख कर अपने निर्धारित कमरों में पहुंच रहे थे. कई परीक्षा केंद्रों के आस पास काफी भीड़ भाड़ होने […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्र छात्र-छात्रओं की उपस्थिति से गुलजार रहे. परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर लगभग एक घंटे पूर्व ही पहुंच कर सीट प्लान देख कर अपने निर्धारित कमरों में पहुंच रहे थे.

कई परीक्षा केंद्रों के आस पास काफी भीड़ भाड़ होने के कारण सड़कें तक जाम हो गई. जिले में कई वर्ष स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा के लिए कुल छह परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 15 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे है. जिला मुख्यालय में नालंदा कॉलेज, सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज, किसान कॉलेज तथा केएसटी कॉलेज में स्नातक तृतीय खंड के परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

जबकि दो परीक्षा केंद्र हिलसा अनुमंडल के एसयू कॉलेज हिलसा और एसपी कॉलेज हिलसा को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है. विभिन्न केंद्रों पर स्वच्छ व कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन को लेकर दंडाधिकारियों समेत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है.मगध विश्वविद्यालय बोध गया द्वारा इस वर्ष विद्यार्थियों को उनके विषय के अनुसार चार अलग-अलग वर्गो में बांटा गया है. ग्रुप ए,में रसायन विज्ञान,कॉमर्स,भौतिक,जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान तथा इलेक्ट्रॉनिक्स को रखा गया है. ग्रुप बी, में अर्थशास्त्र,भूगोल,पाली,मगही,भोजपुरी,राजनीति शास्त्र, प्राकृत तथा संगीत को रखा गया है. ग्रुप सी, इतिहास, उर्दू , संस्कृत,मैथिली,रूरल इकॉनोमिक पर्सियन, फिलॉसफी, बुद्धिस्ट स्टडी तथा गणित को रखा गया है. इसी प्रकार ग्रुप डी, में समाज शास्त्र, एआई एण्ड एएस, अंग्रेजी ,अरबी,पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन ,बंगाली,एलएस डब्ल्यू, गृह विज्ञान , स्टैटिस्टीक, मनोविज्ञान तथा हिंदी को शामिल किया गया है. ग्रुप ए तथा ग्रुप सी की परीक्षाएं प्रथम पाली में आयोजित हो रहे हैं. जबकि ग्रुप बी तथा ग्रुप डी की परीक्षाएं द्वितीय पाली में आयोजित हो रहे हैं. 21 तथा 22 अप्रैल की परीक्षाओं के स्थगित होने से अब इन विषयों की परीक्षा क्रमश: नौ व दस मई को होंगे. आगामी सात मई से नौ मई तक की तिथि प्रैक्टिल परीक्षाओं के लिए निर्धारित है.

स्नातक तृतीय खंड के परीक्षा केन्द्र

नालंदा कॉलेज बिहारशरीफ, सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज बिहारशरीफ, किसान कॉलेज सोहसराय, केएसटी कॉलेज सोहसराय, एसयू कॉलेज हिलसा तथा एसपी कॉलेज हिलसा.

संस्कृत विवि पर शिक्षकेतर कर्मियों का धरना 28-29 को

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय पर 28-29 अप्रैल को विवि व महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मियों का धरना प्रदर्शन होगा. प्रक्षेत्रीय सचिव शंभूनाथ झा ने कुलपति को इसकी सूचना देते हुए बताया कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय इकाई के कार्यकारिणी समिति के निर्णय के आलोक में धरना दिया जायेगा.

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मियों से संबोधित विभिन्न मांगों पर वात्र्ता के लिए समय की मांग की गयी थी लेकिन अभी तक वात्र्ता के लिए समय का निर्धारण नहीं किया गया है.

शिक्षक के निधन पर शोक सभा

दरभंगा : पूर्णिमा रामप्रताप संस्कृत महाविद्यालय बैगनी के व्याकरण प्राध्यापक पंडित गणोश झा के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को रामेश्वरलता डॉ दिनेश्वर यादव की अध्यक्षता में डा. धनेश्वर झा, डा. विमल नारायण ठाकुर, डा. चंद्रनाथ झा, डा. वागीश कुमार मिश्र, डा. बैद्यनाथ झा, डा. ममता पांडेय, संबोध कु मार ठाकुर, कैलाश राय, पंकज मोहन झा आदि ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन