गैंगरेप के विरोध में अभाविप ने सीएम का पुतला फूंका
Updated at : 24 Apr 2015 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : शहर में एक छात्र के साथ हुए गैंगरेप की घटना के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने स्थानीय अस्पताल चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. इस अवसर अभाविप के सदस्यों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस प्रशासन की सुस्ती के विरोध में नारे लगाये. उन्होंने दिनों दिन जिले […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : शहर में एक छात्र के साथ हुए गैंगरेप की घटना के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने स्थानीय अस्पताल चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.
इस अवसर अभाविप के सदस्यों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस प्रशासन की सुस्ती के विरोध में नारे लगाये. उन्होंने दिनों दिन जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर रोक लगाने में असमर्थ साबित हो रही है.
हत्या, लूट, बलात्कार की बढ़ती घटनाओं से जिले के लोगों में भय का माहौल कायम होता जा रहा है. शहर में गैंगरेप की घटना को वीभत्स बताते हुए उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार तेजी से कुशासन का काम हो रहा है. शहर में कैश वैन के लुटने के असफल प्रयास की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराधी को गोली लगने के बीच भी अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है. इस मौके पर अभाविप के अंकित कुमार व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




