छह दिनों से कुआं गली में पसरी गंदगी हुई साफ
Updated at : 23 Apr 2015 12:36 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : शहर के वार्ड नंबर 23 के कुआं गली में पिछले पांच- छह दिनों से गंदगी पसरा था. इससे मोहल्लेवासी परेशान थे. नगर आयुक्त भी अवकाश पर रहने के कारण शहर से बाहर गये हुए थे. ऐसे में साफ-सफाई व्यवस्था यहां लुंज-पूंज दिख रही थी. लेकिन जब इससे संबंधित खबर 22 अप्रैल को दैनिक […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : शहर के वार्ड नंबर 23 के कुआं गली में पिछले पांच- छह दिनों से गंदगी पसरा था. इससे मोहल्लेवासी परेशान थे. नगर आयुक्त भी अवकाश पर रहने के कारण शहर से बाहर गये हुए थे. ऐसे में साफ-सफाई व्यवस्था यहां लुंज-पूंज दिख रही थी.
लेकिन जब इससे संबंधित खबर 22 अप्रैल को दैनिक ‘ प्रभात खबर ’ में पेज नंबर – 07 पर तसवीर के साथ प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो तुरंत सफाई कर्मी हरकत में आ गये. मजे की बात यह रही कि विभागीय गाज गिरने के भय से इस वार्ड के कुआं गली में पसरी गंदगी को तुरंत हटाकर इस जगह को साफ-सुथरा कर दिया गया.
जब इस संबंध में बुधवार की सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर मोबाइल नंबर 9304205009 से निगम के सफाई निरीक्षक परमानंद से उनके मोबाइल पर संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि कुआं गली में फैले गंदगी के बारे में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने वहां दो सफाई कर्मियों को डयूटी पर लगा दिया है.
इधर,पसरे गंदगी को एकाएक हटाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए मोहल्ले के निवासी पैरू यादव, धर्मेद्र कुमार,उमेश कुमार, अनिल कुमार आदि ने आभार जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




