विवाहिता की गला दबा कर हत्या

बिहारशरीफ : घरेलू हिंसा की शिकार हो रही सुधा मौत की नींद सुला दी गयी.पति सहित दूसरे रिश्तेदारों ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी.घटना को अंजाम देने के बाद ससुराली रिश्तेदार शव को ठिकाने लगाने की फिराक में जुटे थे,इससे पहले पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. घटना जिले के […]
बिहारशरीफ : घरेलू हिंसा की शिकार हो रही सुधा मौत की नींद सुला दी गयी.पति सहित दूसरे रिश्तेदारों ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी.घटना को अंजाम देने के बाद ससुराली रिश्तेदार शव को ठिकाने लगाने की फिराक में जुटे थे,इससे पहले पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया.
घटना जिले के चेरो ओपी क्षेत्र के द्वारिका बिगहा गांव की है.पुलिस ने महिला के शव को क्षेत्र के धोबी बिगहा के तुलसी खंधा से शव को बुधवार की संध्या बरामद किया है.इस मामले में पुलिस ने मृतका श्यामा देवी के पति राजू साव को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका के पिता व गोखलपुर ओपी क्षेत्र के सतनीमा गांव निवासी नगीना साव ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




