जिले में लूटपाट की घटनाएं बढ़ीं, अपराधी हुए बेखौफ
Updated at : 10 Apr 2015 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : लूटपाट की वारदात से एक बार फिर जिला घिरता नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे के भीतर ही अपराधियों ने लूट की पांच बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है. उक्त सभी वारदातों में एक भी अपराधी पुलिस की नजर में नहीं आये हैं.बुधवार को ही दिनदहाड़े […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : लूटपाट की वारदात से एक बार फिर जिला घिरता नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे के भीतर ही अपराधियों ने लूट की पांच बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है. उक्त सभी वारदातों में एक भी अपराधी पुलिस की नजर में नहीं आये हैं.बुधवार को ही दिनदहाड़े नगर थाना के दूसरे छोर पर स्थित नगर निगम परिसर से बाइक सवार दो अपराधियों ने एक अवकाश प्राप्त कर्मचारी से 1.35 लाख रुपयेलूट लिये.
लूट का प्राइम लोकेशन बैंक एरिया
मजे की बात तो यह है कि पिछले 24 घंटे के भीतर लूट की जो पांच घटनाएं घटी हैं, उन सबों का प्राइम लोकेशन बैंक एरिया ही रहा.बैंक से रुपये निकालने के तत्काल बाद अपराधी लूट की घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं.लूट की घटनाओं में एक खास तरह की बाइक का प्रयोग अपराधी कर रहे हैं.
लूट की सभी घटनाएं बैंक के आसपास घटीं
लूटपाट की वारदात से एक बार फिर जिला घिरता नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे के भीतर ही अपराधियों ने लूट की पांच बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है. उक्त सभी वारदातों में एक भी अपराधी पुलिस की नजर में नहीं आये हैं.बुधवार को ही दिनदहाड़े नगर थाना के दूसरे छोर पर स्थित नगर निगम परिसर से बाइक सवार दो अपराधियों ने एक अवकाश प्राप्त कर्मचारी से 1.35 लाख रुपये लूट लिये.
कहां,कब और कैसे घटी घटना
1.सोमवार की संध्या लहेरी थाना क्षेत्र के गुफापर मुहल्ले के पास हथियारबंद अपराधियों ने दवा व्यवसायी अनुराग कुमार से नकद 2.25 लाख रुपये तब लूट लिये थे,जब वह अपने सहयोगी राकेश कुमार के साथ शहर के पुलपर स्थित अपनी दवा की दुकान को बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे.
2.दूसरी घटना राजगीर थाना क्षेत्र के दिगंबर धर्मशाला रोड के पास इस्लामपुर थाना क्षेत्र के इचहोस गांव निवासी अनुराधा देवी के साथ घटी.बाइक सवार दो अपराधियों ने उक्त महिला से नकद एक लाख रुपये लूट लिये.महिला राजगीर स्थित एक बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर पैदल घर जाने के लिए निकली थी.
3.तीसरी घटना लहेरी थाना क्षेत्र के मघड़ा मार्केट के पास घटी.यहां बदमाशों ने पटेल कॉलेज के कर्मी सुग्रीव और सुनील कुमार से 49 हजार 500 रुपये लूट लिये.दोनों कर्मी कॉलेज के खाते में रुपये जमा कराने आये थे.
4.लहेरी थाना क्षेत्र के एसबीआई बाजार शाखा के पास अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को रिटायर्ड कर्मी कामेश्वर लाल से 25 हजार रुपये लूट लिये.
5.बुधवार को दिनदहाड़े शहर के नगर निगम कैंपस से बाइक सवार दो अपराधियों ने अवकाश प्राप्त कर्मचारी देवनंदन राम से नकद 1.35 लाख रुपये की लूट कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




