भूमि विवाद में गोलीबारी दो की हुई गिरफ्तारी

Updated at : 02 Apr 2015 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में गोलीबारी दो की हुई गिरफ्तारी

बिहारशरीफ : गोलीबारी की सूचना पर तत्काल एक्शन में आयी पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है.घटना दीप नगर थाना क्षेत्र बियवानी गांव की है.प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी सह दीप नगर थानाध्यक्ष मनीष को यह सूचना मिली की उक्त गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है. सूचना के […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : गोलीबारी की सूचना पर तत्काल एक्शन में आयी पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है.घटना दीप नगर थाना क्षेत्र बियवानी गांव की है.प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी सह दीप नगर थानाध्यक्ष मनीष को यह सूचना मिली की उक्त गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है.
सूचना के तत्काल बाद प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी सह दीप नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित एक टीम द्वारा घटनास्थल पर दबिश दी गयी.
पुलिस को आता देख गोलीबारी कर रहे दोनों गुटों के लोग मौके से भागने लगे. पुलिस द्वारा मौके से दो आरोपितों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया.प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी उक्त स्थान पर जमीनी विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़े थे.पुलिस द्वारा पूर्व में भी इस संबंध में कांड दर्ज करते हुए अपनी कार्रवाई पूरी की थी.बुधवार को पुन:उन्हीं दोनों गुटों द्वारा दहशत फैलाने के ख्याल से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था.
पुलिस द्वारा मौके से एक लोडेड राइफल,एक गोली का खोखा बरामद किया है.
पुलिस ने मौके से गांव निवासी योगेंद्र गोप व बलम गोप को गिरफ्तार किया है.प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा एक कांड दर्ज किया गया है,जिसमें 12 को नामजद आरोपित बनाया गया है.पुलिस इस मामले में उन आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है,जिनके नाम पुलिस के संज्ञान में आये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन