‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2’ में शाहिद-कृति के रोमांस में जान्हवी की एंट्री?

शाहिद कपूर, कृति सेनन और जान्हवी कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2: ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2’ का सीक्वल बन रहा है. कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी. आइए आपको मूवी के बारे में बताते हैं.
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya 2: साइंस-फिक्शन रोम-कॉम फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के फैंस के लिए खुशखबरी है. मैडॉक फिल्म्स अब इसके सीक्वल पर काम शुरू कर चुकी है. इस नई फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी पुरानी भूमिकाओं को दोबारा निभाते नजर आएंगे. साथ ही चर्चा है कि जान्हवी कपूर भी इस फिल्म में अहम भूमिका में शामिल हो रही हैं. पहले पार्ट में दर्शकों को जान्हवी की झलक दिखी थी. फिल्म के आखिरी सीन में एक्ट्रेस की एंट्री हुई थी.
कब शुरू होगी शूटिंग?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सीक्वल की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी. सूत्रों ने बताया कि अभी स्क्रिप्ट तैयार हो रही है और इसे अगस्त तक फाइनल किया जाना है. फिल्म की शूटिंग 2027 के साल के पहले तीन महीनों में शुरू होने की चांस है.
कृति सेनन ने किया कंफर्म
फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कृति सेनन ने बताया कि सीक्वल की स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है, उन्होंने कहा, “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का सीक्वल तैयार हो रहा है. हम दोनों इसे जल्द ही देखने के लिए उत्साहित हैं.” वहीं, सीक्वल में जान्हवी कपूर की एंट्री कहानी में नए मोड़ और रोमांच लाने वाली है.
फिल्म की कहानी
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कहानी आर्यन अग्निहोत्री (शाहिद कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है. वह एक रोबोटिक्स इंजीनियर है. उनकी मौसी उर्मिला (डिंपल कपाड़िया), जो अमेरिका की एक रोबोटिक्स कंपनी में काम करती हैं, उसे अपनी सहायक सिफरा (कृति सेनन) से मिलवाती हैं. आर्यन उससे प्यार कर बैठता है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि सिफरा असल में एक ह्यूमनॉइड रोबोट है. इसके बाद शुरू होती है एक मजेदार और रोमांचक कहानी, जिसमें ह्यूमर, इमोशन और कई ट्विस्ट्स शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Ramayana Teaser: रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, लुक में दिखी दिव्यता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










