मुख्यमंत्री कल करेंगे महोत्सव का उद्घाटन

30 नवनिर्मित सरकारी भवनों का होगा उद्घाटन बिहारशरीफ (नालंदा) : राजकीय स्तर पर मनाये जानेवाला कुंडलपुर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो अप्रैल को करेंगे. भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर आयोजित होनेवाले इस महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है. जिला पदाधिकारी बी कार्तिकेय ने मंगलवार को […]
30 नवनिर्मित सरकारी भवनों का होगा उद्घाटन
बिहारशरीफ (नालंदा) : राजकीय स्तर पर मनाये जानेवाला कुंडलपुर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो अप्रैल को करेंगे. भगवान महावीर की जयंती के अवसर पर आयोजित होनेवाले इस महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है. जिला पदाधिकारी बी कार्तिकेय ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा कर हो रही तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महोत्सव को आकर्षक बाने के साथ ही सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था का निर्देश दिया.
भगवान महावीर की जन्मभूमि कुंडलपुर समिति के मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि भगवान महावीर के जन्मोत्सव के मौके पर रथयात्रा निकाली जायेगी. रथयात्रा नालंदा म्यूजियम तक बैंड-बाजे के साथ निकलेगी. इसमें रथ पर श्री जी महाराज विराजमान रहेंगे. इसके बाद सप्तरंगी महामस्तिकाभिषेक के साथ भगवान महावीर का जन्म कल्याण कार्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा.
इसमें मुख्य रूप से जल, नारियल रस, मौसम्मी रस, अनार रस, संतरा रस, इक्षु रस, घी, दूध, दही, सर्वोषधी, हरिद्रा चतुष्कोण कलश, पुष्पवृष्टि, मंगल आरती एवं विश्व शांति की कामना के साथ महाशांतिधारा की जायेगी. महोत्सव के प्रथम चरण की शुरुआत झंडोत्ताेलन से की जायेगी. श्री जैन ने बताया कि अपराह्न् तीन बजे मुख्यमंत्री द्वारा महोत्सव के दौरान जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत की जायेगी. इस मौके पर ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार, पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, प्रभारी मंत्री दामोदर राउत, सांसद कौशलेंद्र कुमार सहित दर्जनों विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे.
ढाई दर्जन नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री कुमार कुंडलपुर महोत्सव के मौके पर करीब ढाई दर्जन नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण व अन्य कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इसके लिए जिला प्रशासन आवश्यक तैयारियों में जुट गया है. इस दौरान विभिन्न प्रखंडों में नवनिर्मित नौ पंचायत सरकार भवन एवं चार मनरेगा भवन सहित करीब डेढ़ दर्जन मॉडल हाइ स्कूल एवं अपग्रेडेड हाइ स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




