चैनल के कैमरामैन पर सिपाही ने चलायी लाठी
Updated at : 20 Mar 2015 12:14 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : शराब दुकान की बंदोबस्ती से संबंधित तसवीर खींचने गये एक निजी चैनल के कैमरा मैन पर वहां तैनात एक सिपाही ने गुरुवार को मारपीट की. मौके पर उग्र हुए सिपाही ने कैमरा मैन प्रेम कुमार के सिर पर लाठी से प्रहार किया. घटना को अंजाम देने वाले सिपाही द्वारा कैमरा मैन के साथ […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : शराब दुकान की बंदोबस्ती से संबंधित तसवीर खींचने गये एक निजी चैनल के कैमरा मैन पर वहां तैनात एक सिपाही ने गुरुवार को मारपीट की. मौके पर उग्र हुए सिपाही ने कैमरा मैन प्रेम कुमार के सिर पर लाठी से प्रहार किया.
घटना को अंजाम देने वाले सिपाही द्वारा कैमरा मैन के साथ असंसदीय भाषा का प्रयोग भी किया गया.यह घटना समाहरणालय परिसर स्थित हरदेव भवन के पास घटी.बताया जाता है कि कैमरा मैन ज्योंही वह तसवीर लेने को लेकर हरदेव भवन में प्रवेश करना चाहा,तभी वहां तैनात एक सिपाही मारपीट करनी शुरू कर दी.घटना के संबंध में पूछे जाने पर नालंदा के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है.आरोपित सिपाही की पहचान कर उसे निलंबित करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




