युवक की गला दबा कर हत्या

बिहारशरीफ : अपराधियों ने मवेशी चरा रहे एक 35 वर्षीय युवक की हत्या लाठी–डंडे से पीट कर उसे अधमरा कर बाद में गला दबा कर हत्या कर दी. घटना जिले के आस्थमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिस्तीपुर एवं डेढघारा गांव के बीच आंगनबाड़ी स्कूल के समीप घटी. मृतक की पहचान डेढघारा गांव निवासी राम कृपाल यादव […]
बिहारशरीफ : अपराधियों ने मवेशी चरा रहे एक 35 वर्षीय युवक की हत्या लाठी–डंडे से पीट कर उसे अधमरा कर बाद में गला दबा कर हत्या कर दी. घटना जिले के आस्थमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिस्तीपुर एवं डेढघारा गांव के बीच आंगनबाड़ी स्कूल के समीप घटी. मृतक की पहचान डेढघारा गांव निवासी राम कृपाल यादव के 35 वर्षीय मेघनाथ यादव के रूप में की गयी है.
बताया जाता है कि युवक बुधवार की सुबह जानवर को चराने के लिए गांव स्थित खेत की ओर गया था. जहां बुधवार की संध्या करीब पौने आठ बजे उसकी लाश मिली. मृतक के परिजनों की माने तो उसकी हत्या लाठी–डंडो से पीट कर बाद में उसकी गला दबा कर की गयी है. घटना की जानकारी के बाद रहुई, अस्थामा एवं लहेरी थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों से इस संबंध में कई बिंदुओं पर बातचीत की है.
घटना के बाद हत्या में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. पुलिस ने बताया कि अनुसंधान एवं अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद मामला और स्पष्ट हो जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




