अंचल गोदाम से चावल चोरी करते तीन लोग गिरफ्तार

राजगीर (नालंदा) : अंचल गोदाम के पास चावल से लदा एक ट्रक से गुरुवार की रात्रि पांच बोरा चावल चोरी कर इंडिका कार में ले जाते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. खाद्यान्न सामग्री की चोरी की सूचना पाते ही एसडीओ रचना पाटील ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और गोदाम प्रबंधक, आपूर्ति […]
राजगीर (नालंदा) : अंचल गोदाम के पास चावल से लदा एक ट्रक से गुरुवार की रात्रि पांच बोरा चावल चोरी कर इंडिका कार में ले जाते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. खाद्यान्न सामग्री की चोरी की सूचना पाते ही एसडीओ रचना पाटील ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और गोदाम प्रबंधक, आपूर्ति निरीक्षक व बीडीओ से पूछताछ की.
उन्होंने कहा कि यह मामला पूर्णत: चोरी का है. पकड़े गये लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएं. एसडीओ श्रीमती पाटील ने आगे बताया कि पकड़े गये इंडिका चालक की पहचान बड़हरी गांव के कृष्णा प्रसाद के पुत्र कृष्णा प्रसाद, जिस ट्रक पर चावल लदा था उसका चालक चंडी थाने के हासनचक गांव निवासी वीरेंद्र कुमार, व सारे थाने के बहादी बिगहा गांव के खलासी सतीश कुमार को चोरी के माल व इंडिका गाड़ी सहित पकड़ लिया गया. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और पकड़े गये लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




