राज्य में पर्यटन के विकास में पैसा नहीं होगा बाधक : मांझी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2014 7:48 AM

विज्ञापन

राजगीर (नालंदा) : प्राचीन ऐतिहासिक एवं सर्वधर्म की संगम स्थली राजगीर को पर्यटनक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने केलिए राजगीर महोत्सव को और भी बेहतर बनाया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पैसे की कमी आने नहीं दी जायेगी. इस महोत्सव के माध्यम से देशी एवं विदेशी पर्यटकों […]

विज्ञापन
राजगीर (नालंदा) : प्राचीन ऐतिहासिक एवं सर्वधर्म की संगम स्थली राजगीर को पर्यटनक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने केलिए राजगीर महोत्सव को और भी बेहतर बनाया जायेगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पैसे की कमी आने नहीं दी जायेगी. इस महोत्सव के माध्यम से देशी एवं विदेशी पर्यटकों को यहां की कला एवं संस्कृति में जानने एवं समझने का मौका मिला है.
राजगीर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक करोड़ 20 लाख की लागत से पांडु पोखर व घोड़ा कटोरा परियोजना पर काम किया जा रहा है. सरकार पूरे बिहार में कई महोत्सवों के माध्यम से प्राचीन अंतर संस्कृति व परंपरा को बढ़ाने का प्रयास कर रही है. राजगीर में हवाई अड्डे के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को राजगीर किला मैदान में 15 दिवसीय राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहीं.
उन्होंने कहा कि राजगीर की धरती भगवान बुद्ध, महावीर, बाबा मख्दुम साहब एवं गुरु नानक की कर्मस्थली रही है. यहीं से शांति एवं अहिंसा का संदेश एवं ज्ञान की रोशनी पूरी दुनिया में फैली थी. सरकार एक बार फिर इस पवित्र नगरी को अपनी पुरानी पहचान दिलाने को दृढ़संकल्पित है. मौके पर पर्यटन मंत्री डॉ जावेद इकबाल अंसारी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री विनय बिहारी, प्रभारी मंत्री दामोदर राउत, मंत्री दुलार चंद्र गोस्वामी, ग्रामीण कार्यमंत्री श्रवण कुमार, उद्घाटन खनन मंत्री रामलखन रमण, सांसद कौशलेंद्र, राजगीर के विधायक सत्यदेव नारायण मौजूद थे.
राजगीर महोत्सव के मंच पर प्रीतम के संगीत ने समां बांधा
राजगीर : राजगीर महोत्सव में मुंबई से आये बॉलीवुड के संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती एवं उनके बैंड ग्रुप के द्वारा एक से बढ़ कर एक गानों को प्रस्तुत किया गया. उनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने लोगों को इस ठंड में भी कार्यक्रम स्थल से जाने नहीं दिया. लोगों ने उनकी प्रस्तुति की खूब सराहना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन