नालंदा में 100 की कोल्ड ड्रिंक्स की वजह से विवाद ने लिया हिंसक रूप, छह लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
Nalanda News: A dispute over

अस्पताल में भर्ती

Nalanda News : नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के पेढ़का गांव में महज ₹100 की स्प्राइट के पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. घटना में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

(नालंदा से सुनील की रिपोर्ट)

Nalanda News : नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के पेढ़का गांव में महज ₹100 की स्प्राइट के पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. घटना में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गांव में एहतियातन पुलिस कैंप लगाया गया है.

स्प्राइट के पैसे मांगने पर शुरू हुआ विवाद

घायल मंगल कुमार ने बताया कि वह गांव में एक दुकान चलाते हैं. रविवार को मोहम्मद इरफान और मोहम्मद आशु उनकी दुकान पर स्प्राइट लेने पहुंचे थे. स्प्राइट देने के बाद जब उन्होंने पैसे की मांग की तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. हालांकि उस समय स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत करा दिया गया था.

शाम होते ही फिर पहुंचे युवक, बढ़ा तनाव

मंगल कुमार का आरोप है कि शाम करीब चार बजे मोहम्मद इरफान और मोहम्मद आशु कुछ अन्य लोगों के साथ दोबारा उनकी दुकान पर पहुंचे. इस दौरान गाली-गलौज शुरू हो गई और विवाद अचानक मारपीट में बदल गया. आरोप है कि उन्हें दुकान से बाहर निकालकर पीटा गया.

बीच-बचाव करने पहुंचे परिजन भी बने निशाना

मारपीट के दौरान जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की गई. इस घटना में कुल छह लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान मंगल कुमार, राजू कुमार, अनीता देवी, लड्डू कुमार, गौरी देवी एवं अनीता देवी के रूप में हुई है.

गांव में मची अफरा-तफरी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा. चिकित्सकों की निगरानी में सभी का उपचार जारी है.

पुलिस कैंप कर रही तैनाती, जांच शुरू

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में कैंप कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा ?

मानपुर थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. .

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन