वित्तरहित शिक्षकों ने किया भिक्षाटन

बिहारशरीफ . मौका शिक्षक दिवस का था, लेकिन जिले के विभिन्न वित्तरहित कॉलेज के सैकड़ों शिक्षक हाथों में तख्तियां तथा कटोरे लेकर सड़कों पर भिक्षाटन कर रहे थे. स्थानीय श्रम कल्याण में जुटे जिले भर के वित्तरहित कॉलेजों के शिक्षक भराव चौराहे की ओर बढ़ रहे थे. आक्रोशित वित्तरहित शिक्षकों की भीड़ भराव चौराहे से […]
बिहारशरीफ . मौका शिक्षक दिवस का था, लेकिन जिले के विभिन्न वित्तरहित कॉलेज के सैकड़ों शिक्षक हाथों में तख्तियां तथा कटोरे लेकर सड़कों पर भिक्षाटन कर रहे थे. स्थानीय श्रम कल्याण में जुटे जिले भर के वित्तरहित कॉलेजों के शिक्षक भराव चौराहे की ओर बढ़ रहे थे. आक्रोशित वित्तरहित शिक्षकों की भीड़ भराव चौराहे से गुजरते हुए पोस्ट ऑफिस चौक, पुल पर, कचहरी चौराहा होते हुए समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुंची. इस मौके पर डिग्री महाविद्यालय शिक्षक -शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डा.वीरेंद्र प्रसाद सिन्हा समेत अन्य वक्ताओं ने सरकार की वित्तरहित शिक्षा नीति की घोर भर्त्सना की. वित्तरहित शिक्षकों का एक शिष्ट मंडल जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों की सूची सौंपी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




