सेक्स रैकेट का खुलासा, छह गिरफ्तार

Updated at : 12 Aug 2014 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
सेक्स रैकेट का खुलासा, छह गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा) : नालंदा पुलिस ने शहर से एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. छापेमारी टीम ने मौके से तीन युवतियां सहित छह को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है. पुलिस को यह कामयाबी शहर के रामचंद्र पुर बस स्टैंड के पीछे स्थित सुदामा होटल से सोमवार को संध्या करीब तीन बजे मिली. […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : नालंदा पुलिस ने शहर से एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. छापेमारी टीम ने मौके से तीन युवतियां सहित छह को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है. पुलिस को यह कामयाबी शहर के रामचंद्र पुर बस स्टैंड के पीछे स्थित सुदामा होटल से सोमवार को संध्या करीब तीन बजे मिली.

होटल के अलग-अलग कमरों से पुलिस ने कंडोम,शक्ति वर्धक दवाई,शराब की खाली बोतल व सिगरेट बरामद किया है. उक्त छापेमारी का नेतृत्व विधि-व्यवस्था डीएसपी संजीव कुमार कर रहे थे. छापेमारी दल में लहेरी इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह,सोहसराय थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव,नगर इंस्पेक्टर रवि ज्योति व लहेरी थाना के सहायक दारोगा विनोद कुमार सुमन शामिल थे.

होटल में रंग रेलियां मनाते गिरफ्तार होने वाले युवकों में नालंदा थाना क्षेत्र के नालंदा मोड़ निवासी राम बली प्रसाद का पुत्र सुजीत कुमार,शहर के शालुगंज मोहल्ला निवासी अशोक कुमार का बेटा गौरव कुमार व दीप नगर थाना क्षेत्र के मेधी नगमा गांव निवासी रवींद्र पांडेय का पुत्र करण पांडेय शामिल है.

(उक्त नाम व पते की जानकारी गिरफ्तार होने वाले युवकों ने स्वयं पुलिस को बताया है) पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया है. उक्त बातों की जानकारी देते हुए लहेरी इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को काफी दिनों से इस संबंध में गुप्त सूचनाएं प्राप्त हो रही थी.

वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी दल द्वारा जब उक्त होटल में दबिश दी गयी तो होटल के अलग-अलग कमरों से आपत्ति जनक हालात में सबों की गिरफ्तारी की गयी.

छापेमारी टीम मे महिला पुलिस कांस्टेबल को भी शामिल किया गया था.लहेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त होटल में काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा होटल संचालक की मिली भगत से चलता आ रहा था.

गिरफ्तारी के बाद होटल संचालक से इस संबंध में पुलिस विशेष पूछताछ कर रही है.गौरतलब है इससे पूर्व भी रामचंद्र पुर बस स्टैंड के पास से पुलिस द्वारा सेक्स से जुड़े कारोबारियों की गिरफ्तारी की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन