ePaper

पर्स चोरी को लेकर आपस में सड़क पर भिड़ी दो महिलाएं और फिर...

Updated at : 06 Jan 2020 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
पर्स चोरी को लेकर आपस में सड़क पर भिड़ी दो महिलाएं और फिर...

बिहारशरीफ:बिहारशरीफमें लहेरी थाना क्षेत्र के अस्पताल चौराहा पर दो महिलाएं आपस में पर्स चोरी को लेकर भिड़ गयी. यह वाकया सोमवार की सुबह का है. बताया जाता है कि एक महिला ने दूसरी महिला पर अपने पर्स की चोरी का आरोप लगाकर उसे खदेड़कर पकड़ लिया. इसके बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गयी. दोनों महिलाएं […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ:बिहारशरीफमें लहेरी थाना क्षेत्र के अस्पताल चौराहा पर दो महिलाएं आपस में पर्स चोरी को लेकर भिड़ गयी. यह वाकया सोमवार की सुबह का है. बताया जाता है कि एक महिला ने दूसरी महिला पर अपने पर्स की चोरी का आरोप लगाकर उसे खदेड़कर पकड़ लिया. इसके बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गयी. दोनों महिलाएं एक दूसरे से गाली गलौज व हाथापाई कर रही थी. पीड़ित एक महिला का कहना था कि वह अपना इलाज कराने एक चिकित्सक के पास जा रही थी. लेकिन, इसी दौरान रास्ते में दूसरी महिला ने उसका पर्स चुरा लिया. महिला ने फिर उसे खदेड़कर पकड़ लिया और पर्स में रखे गये पांच हजार नकद एवं एक मोबाइल को सुरक्षित पाया.

इसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों महिला को समझा बुझाकर वहां से हटा दिया. हालांकि, इस संबंध में लहेरी थाने में किसी महिला द्वारा प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन