नालंदा के ऐतिहासिक स्थलों का राज्यपाल ने किया दीदार
Updated at : 19 Aug 2019 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : राज्यपाल फागू चौहान रविवार को एकदिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे. उन्होंने राजगीर, नालंदा व पावापुरी के पर्यटन स्थलों का मुआयना किया. सर्वप्रथम राज्यपाल राजगीर पहुंचे. वायुमार्ग से राजगीर के रत्नागिरि पर स्थित विश्व शांतिस्तूप पहुंचे. इस दौरान वे काफी प्रसन्न नजर आये. स्तूप के पास से ही गृद्धकूट पर्वत जहां पर बैठकर […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : राज्यपाल फागू चौहान रविवार को एकदिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे. उन्होंने राजगीर, नालंदा व पावापुरी के पर्यटन स्थलों का मुआयना किया. सर्वप्रथम राज्यपाल राजगीर पहुंचे. वायुमार्ग से राजगीर के रत्नागिरि पर स्थित विश्व शांतिस्तूप पहुंचे. इस दौरान वे काफी प्रसन्न नजर आये. स्तूप के पास से ही गृद्धकूट पर्वत जहां पर बैठकर भगवान बुद्ध उपदेश देते थे देखा और समझा.
इसके बाद वे नालंदा के लिए रवाना हो गये. प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय (विश्व धरोहर) के भग्नावशेष को उन्होंने बारीकी से देखा. उन्होंने भारतीय पुरातत्व संग्रहालय का भी दीदार किया. विश्व धरोहर के दीदार इसके गौरवशाली अतीत और इतिहास को जानकर राज्यपाल प्रसन्न हुए. उत्खनन में प्राप्त विश्वविद्यालय के भग्नावशेष के नक्शा का भी राज्यपाल ने मुआयना किया. उन्होंने रत्नासागर, रत्नरंजक और रत्नोंदधि पुस्तकालय के भग्नावशेष का भी अवलोकन किया. विश्वविद्यालय और पुस्तकालय के इतिहास के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली.
राज्यपाल विश्व धरोहर और म्यूजियम देखने के बाद सीधे तीर्थंकर महावीर की निर्वाण भूमि पावापुरी पहुंचकर जल मंदिर का दीदार किया व जानकारी ली. इसके बाद राज्यपाल ने कहा कि पावापुरी उन पवित्र स्थानों में से एक है, जहां मोक्ष के साथ शांति मिलती है. उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने ही पूरे दुनिया को जियो एवं जीने दो का संदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




