नालंदा : दंतेबाड़ा में आइडी ब्लास्ट में शहीद रोशन का शव पहुंचा गांव, नम आंखों ने ग्रामीणों ने शहीद को दी विदाई
Updated at : 02 Aug 2019 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़ नालंदा थाने के फतेहपुर में गमगीन हुआ माहौल सिलाव ( नालंदा ) : दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लगाये गये आइडी ब्लास्ट में शहीद रोशन का शव गुरुवार की दोपहर पैतृक गांव नालंदा थाने के फतेहपुर पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. अपने लाल की एक […]
विज्ञापन
अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़
नालंदा थाने के फतेहपुर में गमगीन हुआ माहौल
सिलाव ( नालंदा ) : दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लगाये गये आइडी ब्लास्ट में शहीद रोशन का शव गुरुवार की दोपहर पैतृक गांव नालंदा थाने के फतेहपुर पहुंचा.
शव पहुंचते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. अपने लाल की एक झलक देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा. राजगीर स्थित सीआरपीएफ कैंप के प्राचार्य ब्रिगेडियर वीरेंद्र के साथ सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों ने शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी. 2017 में सीआरपीएफ में रोशन की नौकरी लगी थी. वे सीआरपीएफ के 195 बटालियन के जवान थे.
सरकार की ओर से हर संभव सहायता की घोषणा, बनेगा स्मारक
पटना एयरपोर्ट पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
पटना : शहीद जवान रोशन कुमार का पार्थिव शरीर गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचा. इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग खुर्शीद आलम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर सीआरपीएफ के डीजी राजीव राय भटनागर, डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक, सीआरपीएफ के कमांडेंट अनिल बिष्ट, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




