ePaper

अनुपस्थित हेल्थ कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक

Updated at : 01 May 2019 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
अनुपस्थित हेल्थ कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक

बिहारशरीफ : जिले के सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत नालंदा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अनुपस्थित कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. सिविल सर्जन डॉ परमानंद चौधरी ने यह कार्रवाई की. सिविल सर्जन डॉ चौधरी ने बताया कि 27 अप्रैल को नालंदा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिले के सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत नालंदा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अनुपस्थित कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. सिविल सर्जन डॉ परमानंद चौधरी ने यह कार्रवाई की. सिविल सर्जन डॉ चौधरी ने बताया कि 27 अप्रैल को नालंदा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के वक्त रोस्टर ड्यूटी के अनुसार कोई भी कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित नहीं पाये गये थे. इस मामले को गंभीरता से लिया गया है.

उन्होंने संबंधित कर्मियों व पदाधिकारियों से इस बाबत जवाब-तलब किया है. साथ ही अनुपस्थित दिन के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि उक्त कर्मियों व पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण लेते हुए अपना मंतव्य अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराएं. स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद रहने पर ही वेतन निर्गत किया जायेगा. साथ ही उन्होंने प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि डॉक्टरों व कर्मियों की उपस्थिति ससमय सुनिश्चित कराएं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन