वायरल वीडियो के आधार पर फॉर्म जमा करने को उमड़ी भीड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2019 5:14 AM
बिहारशरीफ : स्थानीय प्रधान डाकघर के कर्मी बुधवार उस भौचक रह गये, जबकि डाकघर के काउंटर पर स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री कराने वाली महिलाओं व लड़कियों की एकाएक भीड़ लग गयी. ये महिलाएं व लड़कियां हाथों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का फॉर्म लिये हुए थी, जिसे स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री कराने के लिए लाइन में […]
बिहारशरीफ : स्थानीय प्रधान डाकघर के कर्मी बुधवार उस भौचक रह गये, जबकि डाकघर के काउंटर पर स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री कराने वाली महिलाओं व लड़कियों की एकाएक भीड़ लग गयी. ये महिलाएं व लड़कियां हाथों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का फॉर्म लिये हुए थी, जिसे स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री कराने के लिए लाइन में लगी हुई थी.
रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट कराने के लिए काउंटर पर एकाएक लगी भीड़ से काउंटर पर बैठे कर्मी का माथा ठनक गया. प्रधान डाकघर के कर्मियों ने जब उन महिलाओं से यह जानकारी प्राप्त की कि क्या मामला है, कहां रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट भेजनी है तो उन्होंने आवेदन फॉर्म में लिखे पता की ओर इशारा किया. फॉर्म में रक्षा एवं बाल विकास मंत्रालय, लक्ष्मी भवन, नयी दिल्ली लिखा हुआ था. महिलाओं ने बताया कि एक वीडियो के आधार पर वे फॉर्म जमा कराने आयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










