पिस्टल व गोली के साथ युवक धराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिहार थाने के बनौलिया मोहल्ले से एक युवक को पुलिस ने पिस्टल व गोली के साथ धर दबोचा. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश उक्त मोहल्ला निवासी राजू यादव का पुत्र राजकुमार यादव है. राजकुमार पर पहले से भी आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : बिहार थाने के बनौलिया मोहल्ले से एक युवक को पुलिस ने पिस्टल व गोली के साथ धर दबोचा. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश उक्त मोहल्ला निवासी राजू यादव का पुत्र राजकुमार यादव है.
राजकुमार पर पहले से भी आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार राजकुमार के पास से एक पिस्टल एवं तीन गोलियां बरामद हुई हैं. राजकुमार की मंशा मोहल्ले को अंधाधुंध गोलीबारी से दहलाने की थी.
इसके लिए दर्जन भर बदमाशों को भी उसने मोहल्ले में बुलाया था. लेकिन, मोहल्ले के लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस को सूचना दे दी. आनन-फानन में पहुंची थाने की पुलिस ने मौके से राजकुमार को हथियार व गोलियों के साथ पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार राजकुमार ने पूछताछ में बतायाकि उसने लहेरी थाने के सोहन कुआं में रहने वाले सड़क छाप बदमाश अभय कुमार उर्फ बौआ से पिस्टल व कारतूस लिया था
. राजकुमार पहले भी बौआ व मनीष यादव समेत दर्जनों बदमाशों के साथ शहर के कई मोहल्लों में आपराधिक घटना को अंजाम दे चुका है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
कट्टा व पांच गोलियां बरामद
सरमेरा (नालंदा). स्थानीय पुलिस ने गश्ती के दौरान एक देशी कट्टा व पांच गोलियां बरामद की है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम पुअनि शंभु शरण सिंह थाना क्षेत्र के पश्चिमी इलाके में गश्ती के लिए निकले थे. इसी बीच कोतरा गांव निवासी मुन्ना द्वारा हंगामा करने की सूचना मिली. गश्ती दल जब पहुंचा तो आरोपित के बैठका से एक कट्टा व पांच गोलियां बरामद हुईं. हालांकि आरोपित अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










